30 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके गिरफ्तार, देसी कट्टे के साथ 3 नग जिंदा कारतूस बरामद

Must read

रायपुर: राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर (History-sheeter) रोहित उइके उर्फ छोटू को गिरफ्तार (arrested) किया है। आरोपी के कब्जे से देसी कट्टे के साथ 3 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लानिंग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। बता दें कि आरोपी के विरुद्ध पहले से ही 12 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज है।

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने नार्थ जोन के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घूमने वालों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। 16 अप्रैल को गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास देसी कट्टा रखा है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और गुढ़ियारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रोहित उके प्रेम नगर गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। उसके पास एक नग देसी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपी रोहित उईके के कब्जे से 01 नग देसी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article