फर्रुखाबाद । नगर के मुख्य चौक चौराहे लोहाई रोड की ओर जाने वाले मार्ग के नुक्कड़ पर बने गेट को हटवाने के लिए व्यापारी नेता जितेंद्र अग्रवाल ने यातायात विभाग से शिकायत कर के जांच करने की मांग की जिस पर सी ओ यातायात ने जांच करवाई व उसकी आख्या भेज कर सुचारु यातायात के नजरिए से गेट हटवाने की बात पर सहमति जताई लेकिन आखिरी फैसला प्रशासन और नगर पालिका का होने की बात कही है।
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जितेंद्र अग्रवाल ने सूचना में कहा कि चौक पर तीनों तरफ गेट बने हुए थे जिनमें से 15-20 साल पहले दो तरफ के गेट तोड़ दिये गए एक तरफ का गेट अभी बाकी है जिससे यातायात प्रभावित होता है। अगर यातायात विभाग इसको तोड़ने की मंजूरी दे दे, तो बहुत बड़ा जाम की समस्या से नगर वासियों को मुक्ति मिलेगी।
जितेन्द्र अग्रवाल ने चौक चौराहे पर बने गेट को जाम की समस्या के दृष्टिगत ऑनलाइन शिकायत की थी । सीओ यातायात अभय ने कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के सम्बन्ध में की गयी जाँच में पाया गया कि नगर में चौराहों के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण का कार्य यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु किया जा रहा है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए चौराहे का सुन्दरीकरण एवं सड़क का चौड़ीकरण आवश्यक और लाभकारी है। निर्माण के दौरान ट्रैफिक लाइट अत्त्थायी बाधा बन सकती है, लेकिन यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी। अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाता रहेगा। ट्रैफिक लाइट या अन्य संरचनाओं की उपयोगिता एवं स्थानान्तरण के सम्बन्ध में अंतिम निर्णय वर्तमान परिस्थितियों एवं यातायात दवाब का मूल्यांकन करते हुए स्थानीय प्रशासन नगर पालिका द्वारा लिया जायेगा।
चौक पर बना गेट हटवाने के मामले में निर्णय नगर पालिका या प्रशासन अधिकार


