कानपुर: यूपी के कानपुर (Kanpur) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन (Unidentified vehicle) ने 4 बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बिल्हौर के शिवराजपुर में दुबियाना अंडरपास के ऊपर हाइवे पर उस वक्त घटी, जब 4 बाइक सवार अपनी भांजे के तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भिजवाया। वहीं तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान विनोद निषाद (45), रामनारायण (52) और पियूष निषाद (11) के रूप में हुई है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।


