27 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

ख़डी बाइक मे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Must read

 

देरी से पहुंची पुलिस ने शव को सीज कर पैर मोड़ सरकारी गाडी मे डाला

कमालगंज

थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जहां एक युवक की जान ले ली, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन जाटव (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र राम खिलाड़ी, निवासी निनोरा श्रंखलापुर, की नारायणपुर गढ़िया स्थित देसी शराब ठेके के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान हैप्पी कटियार के ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद सचिन जाटव इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना विधिवत पंचनामा भरे ही शव को जल्दबाजी में सील कर अपने सरकारी वाहन में पैर मोड कर रख लिया और बिना किसी ठोस पूछताछ या मौके की जांच किए ही वहां से रवाना हो गई। इस रवैये को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इतने गंभीर हादसे के बावजूद पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन न करना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article