28 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर: तीन दिन की मोहलत, फिर चलेगा बुलडोजर

Must read

 

शाहजहांपुर। शहर के चौक क्षेत्र स्थित मोहल्ला भारद्वाजी में मां दुर्गा मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने नगर निगम अधिकारियों व पार्षद सीमा सारस्वत के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉरिडोर मार्ग में आ रहे अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए दुकानदारों व निवासियों को तीन दिन की मोहलत दी। एडीएम वित्त ने स्पष्ट कहा कि 17 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर निगम की ओर से जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम ने बताया कि निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों का चिन्हांकन कर लिया गया है। उन्हें समझाइश दी गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही डीएम व नगरायुक्त ने स्थल का निरीक्षण कर कॉरिडोर निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में अब प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article