32 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

रखा दरगाह में 23 अप्रैल को विशाल उर्स, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

Must read

फर्रुखाबाद। शहर स्थित रखा दरगाह पर आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल उर्स को लेकर रविवार को दरगाह परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सज्जादानशीन अब्दुल हक चिश्ती ने की, जिसमें मेला कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक में उर्स की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सज्जादानशीन अब्दुल हक चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल की शाम को मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जबकि 23 अप्रैल को मुख्य उर्स पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उर्स के दिन सुबह से ही दरगाह परिसर में दाल-रोटी का लंगर निरंतर चलता रहेगा। इसके अलावा रात्रि 8 बजे पूड़ी-सब्जी का विशेष लंगर भी श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होते हैं।
उर्स में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई, सुरक्षा और खानपान की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नायब सज्जादानशीन खुशहाल बारी, अरुण कुमार बाथम, अंकित माथुर, सद्दाम, तालिब, अजय, गोपाल, ब्रह्मानंद, दिलीप, ताजुद्दीन, विकास यादव, आनंद सिंह, रामदास ताऊ, रवि पप्पू, विजय, संतोष चंद्रा सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
अंत में कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स को सफल बनाएं और कार्यक्रम में भाग लेकर दरगाह की परंपरा को आगे

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article