33 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच, दवाइयां वितरित

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। शासन के निर्देशानुसार रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैज बाग एवं पसियापुर में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैज बाग में फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 49 मरीजों का पंजीकरण किया गया। यहां आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार तथा दाद-खाज-खुजली जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि सभी मरीजों को जांच और परामर्श के अनुसार जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही एलटी अलका द्वारा 11 मरीजों की शुगर जांच भी की गई। इस दौरान वार्ड बॉय राजेश कुमार ने भी सहयोग किया।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यहां फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुल 28 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में एलटी नेहा मारूफ द्वारा विभिन्न जांचें की गईं, जिनमें 8 शुगर, 5 बीपी, 4 मलेरिया, 5 टाइफाइड तथा 1 डेंगू से संबंधित जांच शामिल रहीं।
स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों को उनके रोग के अनुसार परामर्श दिया गया और आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे इन मेलों से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article