24 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

एल्यूमिनियम फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

Must read

आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने एल्यूमिनियम फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए शातिर चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक चौहान, अनुज और विष्णु चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से फैक्ट्री में सेंध लगाकर एल्यूमिनियम स्क्रैप चोरी किया था। घटना को अंजाम देने के बाद चोर चोरी के माल को ऑटो में भरकर मौके से फरार हो गए थे। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोरी एल्यूमिनियम स्क्रैप, 2 ऑटो और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article