36.6 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

एक घर से 21 युवतियां मिलीं, नौकरी का झांसा देकर बुलाने के आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के गुड़ंबा थाना क्षेत्र के बसहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर से 21 युवतियां मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवतियां अमित कुमार शुक्ला के घर पर मिलीं। आरोप है कि उन्हें एक एग्रीकल्चर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था और उनसे पैसे भी लिए गए।

बताया जा रहा है कि वाराणसी में संबंधित कंपनी पर हुई कार्रवाई के बाद यह मामला सामने आया। इसके बाद गुड़ंबा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवतियों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में अधिकांश युवतियों ने बताया कि वे अपनी इच्छा से वहां आई थीं। हालांकि, एक युवती ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अन्य युवतियों के बयान भी दर्ज कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नौकरी के नाम पर युवतियों से धनराशि वसूली गई थी या नहीं, संबंधित कंपनी की भूमिका क्या है और भर्ती प्रक्रिया वैध थी अथवा नहीं। मामले में सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी, अवैध भर्ती या अन्य आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article