32 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

इटली से पोलैंड जा रहे “KitKat चॉकलेट बार” की चोरी, 12 टन चॉकलेट उड़ा ले गए चोर

Must read

यूरोप: यूरोप में KitKat चॉकलेट बार (chocolate bars) की एक बड़ी खेप चोरी हो गई है। Nestle ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में, KitKat ने बताया कि एक बड़ी चोरी में उसके “12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार” चुरा लिए गए। नेस्ले के प्रवक्ता ने इस चोरी पर चुटकी लेते हुए भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा लोगों को किटकैट के साथ ‘ब्रेक’ लेने के लिए प्रेरित किया है। ऐसा लगता है कि चोरों ने इस स्लोगन को बहुत ज्यादा गंभीरता से ले लिया है।

कंपनी के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि आने वाले दिनों में ईस्टर का त्योहार है। यूरोप में चोरों ने 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार चुरा लिए हैं। पुलिस ने चोरी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। नेस्ले कंपनी ने इसे बड़ी डकैती बताया है. इसमें 4 लाख से ज्यादा चॉकलेट बार थे जो इटली से पोलैंड जा रहे थे।

KitKat की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया, “हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि मध्य इटली में हमारी फैक्ट्री से पोलैंड में उनके डेस्टिनेशन तक ले जाते समय KitKat के 12 टन प्रोडक्ट चोरी हो गए। हम जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। धन्यवाद।”

चोरी को लेकर चल रही जांच के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, “ऐसा तब होता है जब आपके ट्रांजिट वाले लोग ब्रेक लेते हैं।” एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, “हमने हर तरह की चोरियां देखी हैं…लेकिन यह वाली तो सच में इंटरनेट पर छा गई है।”

KitKat की पेरेंट कंपनी, Nestle ने पुष्टि की कि यह खेप पिछले सप्ताह उसकी प्रोडक्शन फैसिलिटी से निकली थी, और इन बार को पूरे यूरोप में बांटा जाना था, जिसके बाद वो अपनी आखिरी मंजिल तक पहुंचते। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मजाकिया अंदाज में चोरों के “बेहतरीन टेस्ट” की तारीफ की, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मुश्किलें पूरी इंडस्ट्री में आम होती जा रही हैं। यह चोरी ईस्टर से ठीक कुछ दिन पहले हुई, यह वह समय होता है जब बहुत से लोग ‘चॉकलेट हंट’ का मजा लेते हैं। यह एक ऐसी परंपरा है जिसमें चॉकलेट को छिपा दिया जाता है और बच्चे उसे ढूंढते हैं।

जानकारी के अनुसार यह ट्रक इटली से पोलैंड की तरफ जा रहा था। इस ट्रक में किटकैट की नई रेंज के लगभग 4,13,000 यूनिट्स मौजूद थे। रास्ते में ही यह पूरा शिपमेंट रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया, ट्रक को कई देशों में डिलीवरी देनी थी लेकिन वह अपनी मंजिल तक पहुंचा ही नहीं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article