लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में अपर पुलिस महानिदेशक स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है।
तबादले के तहत ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी बनाया गया है।
जौनपुर की कमान यशवीर सिंह को सौंपी गई है। रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि ओमवीर सिंह को बस्ती का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। ईरज राजा को बलिया और सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में विनय कुमार सिंह को गाजीपुर, सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत, मधुबन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है। वहीं चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली और मानस पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा कुमार अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय और संजय कुमार सैन को नायक 4वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है।
एक साथ 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण से प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान बदली है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के साथ संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों की प्राथमिकताएं भी नए सिरे से तय होंगी।


