31.2 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर आज मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

Must read

 

लखनऊ, 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता बनने का अवसर देने के लिए शनिवार को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नागरिकों से अभियान में भाग लेकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।

अभियान के तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथों पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र-6 भरकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। यदि नाम दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो पंजीकरण के लिए आवेदन करें।

निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इसलिए युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों से विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article