23 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

युवक की गला रेतकर हत्या, चिनहट में सुनसान मैदान से मिला शव

Must read

लखनऊ। राजधानी के चिनहट इलाके में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रितेश सिंह के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब युवक का शव एक सुनसान मैदान में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने सुबह मैदान में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

घटनास्थल से शराब और कोल्डड्रिंक की कई बोतलें बरामद हुई हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले युवक अपने परिचितों या दोस्तों के साथ बैठा था। पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है और मृतक के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन तथा कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही समय और कारण की पुष्टि हो सकेगी। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article