पॉजिटिव ऊर्जा का संचरण करते हैं गुलदस्ते
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव-2026 (Youth Festival) के प्रतियोगिताओं के क्रम महोत्सव समिति स्टेट बैंक (Festival Committee State Bank) के पीछे सभागार में गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक और क्रत्रिम फूलों से गुलदस्तादानों को सजाया। आकर्षक फूलों से गुलदस्ता को इस तरह से सजाया गया मानो विविधता में एकता दिखाई दे रही हो।
युवाओं ने बताया कि गुलदस्ता सजावट का अहम हिस्सा है। हर घर में किसी न किसी तरह के मुलदस्ते देखे जा सकते हैं। लगभग हर कार्यालय में मेज पर या स्टैण्ड पर गुलदस्ता रखा हुआ देखा जा सकता है। गुलदस्ते से आकर्षण तो आता ही है साथ ही मन को शान्ति भी मिलती है। सुहानी ने बताया कि प्राकृतिक पुष्पों के गुलदस्ते अच्छे होते हैं। उनसे अच्छी ऊर्जा का संचरण होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कृत्रिम पुष्पों को नहीं रखना चाहिए। घर में रखे हुए डिब्बे से आकर्षक गुलदस्ता बनाये जा सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुहानी, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी दुबे तृतीय स्थान पर ऐश्वर्या, सुहानी मेहरोत्रा, प्रगति मिश्रा, दिव्यांशी रहीं। प्रतियोगिता में डा० कृष्णकान्त त्रिपाठी ‘अक्षर’ एवं सच्चिदानन्द मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस अवसर पर डा० संदीप शर्मा (अध्यक्ष), डा० कृष्णकान्त त्रिपाठी ‘अक्षर’, सच्चिदानन्द मिश्रा, हर्ष दुबे ने व्यवस्था देखी। समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया।


