फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव-2026 (Youth Festival) के प्रतियोगिताओं के क्रम में फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति स्टेट बैंक (Farrukhabad Youth Festival Committee State Bank) के पीछे, शेफ क्वीन प्रतियोगिता आयोजित हुई। शेफ क्वीन फर्रुखाबाद बनने के लिए प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के लजीज खाद्य व्यन्जन निर्णायकों के सामने प्रस्तुत किये।प्रतिभागियों ने बताया कि खाना तो सभी बना लेते हैं लेकिन स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए एक निश्चित अनुपात में सामग्री को मिलाना आवश्यक होता है।
उन्होंने बताया कि खाद्य व्यन्जन बनाने के लिए मन एकाग्र होना जरूरी है। प्रतिभागियों ने शाही बेड, फूट कस्टर्ड, डोकला, समौसा, पकौड़ी बनाकर प्रस्तुत किये। जिसमें सालिहा प्रथम स्थान पाकर शेफ क्वीन-2026 बनी। ऐश्वर्या वर्मा मुस्कान वर्मा द्वितीय स्थान पर सुहानी मेहरोत्रा एवं सुहानी तृतीय स्थान पर रहे। ऐश्वर्या वर्मा, मुस्कान वर्मा, सालिहा. सुहानी मेहरोत्रा, सुहानी आदि प्रतिभागी रहे।
सच्चिदानन्द मिश्र, हर्ष दुबे, कुशाग्र सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस अवसर पर डा० संदीप शर्मा (अध्यक्ष), कुशाय त्तक्सेना सच्चिदानन्द मिश्रा, हर्ष दुबे, आदि रहे।


