33 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

दिल्ली सड़क हादसे में युवक की मौत, फर्रुखाबाद लाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Must read

 

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कड़िउली निवासी युवक जितेंद्र कुमार की दिल्ली में सड़क हादसे के बाद दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार सुबह फर्रुखाबाद लाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह लगभग 4 बजे उनके भाई लालू को फोन पर सूचना मिली कि जितेंद्र का मंगलवार रात एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही परिवार में चिंता का माहौल बन गया।

भाई लालू ने तुरंत रिश्तेदारों को दिल्ली भेजा, जहां से उन्हें अस्पताल से लेकर फर्रुखाबाद लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही जितेंद्र ने अंतिम सांस ले ली।

जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। पिता जयसिंह, मां रामबेटी उर्फ पार्वती, बहन शालिनी उर्फ पूजा और भाइयों लालू, उपेंद्र व रोहित का रो-रोकर बुरा हाल था। जितेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

घटना की सूचना मिलने पर बड़े भाई लालू ने नवाबगंज थाने में जानकारी दी। सूचना पर बबना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article