19.3 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

45 चरखी प्रतिबंधित मांझे के साथ युवक गिरफ्तार

Must read

कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, अवैध बिक्री कर रहा था आरोपी

फर्रुखाबाद: जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस (Farrukhabad Police) ने एक युवक को रंगे हाथों चाइनीज मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने चौकी नखास क्षेत्र अंतर्गत गंगादरवाजा अंगूरीबाग मोबाइल टावर के पास दबिश दी। इस दौरान चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री में लिप्त अभियुक्त टिंकू पुत्र दिवारी लाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला सलावत खां, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से दो प्लास्टिक के बोरों में कुल 45 चरखी/कोन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही बरामद मांझे को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री में संलिप्त था। चाइनीज मांझा न केवल प्रतिबंधित है, बल्कि इससे पक्षियों, आम नागरिकों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की खरीद-फरोख्त से बचें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article