योगी कैबिनेट की बैठक आज शाम, अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

0
62

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे योगी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन पर मुहर लग सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में स्कॉलरशिप पोर्टल खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के करीब 6 लाख छात्रों को अब तक स्कॉलरशिप नहीं मिल सकी है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में नाराज़गी देखने को मिली थी।
कैबिनेट की बैठक में छात्रों को राहत देने के साथ-साथ कई अन्य विकास संबंधी योजनाओं और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है। बैठक से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here