लखनऊ। नए आंग्ल वर्ष 2026 में प्रवेश से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक प्रेरणादायी पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से 2026 के लिए ठोस और रचनात्मक संकल्प लेने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि नया वर्ष केवल कैलेंडर बदलने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए नई दिशा तय करने का समय है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे तकनीक और ज्ञान के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करें।
सीएम योगी ने अपने पत्र में युवाओं से अपील की है कि
प्रत्येक युवा कम से कम 5 बच्चों को कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में जागरूक करे,और हर सप्ताह एक घंटा ‘ज्ञानदान’ के लिए अवश्य निकाले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी साक्षरता ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और इसमें युवाओं की भूमिका निर्णायक है।
पत्र में मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2025 को टेक्नोलॉजी और AI के नए मापदंड स्थापित करने वाले वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। इस दौरान वैश्विक स्तर पर तकनीकी बदलावों ने विकास की दिशा और गति दोनों को नया आयाम दिया है।
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि उत्तर प्रदेश आज दूरदर्शी विकास के नए मानक गढ़ रहा है।
उन्होंने कहा—“सुशासन के राज ने उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।”
सीएम योगी ने यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेशकों के विश्वास का राज्य बन चुका है और देश-विदेश से निवेश लगातार बढ़ रहा है, जिससे रोजगार और आर्थिक मजबूती को नया बल मिला है।
पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति के संकल्प और सहभागिता से 2026 उत्तर प्रदेश के लिए नई उपलब्धियों का वर्ष बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here