29 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

सीएम योगी कल लोकभवन में करेंगे बड़े निवेश कार्यक्रमों की शुरुआत, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार

Must read

लखनऊ।राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल लोकभवन में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री निजी बिजनेस पार्क योजना का भी अनावरण करेंगे, जिसका उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और निजी निवेश को बढ़ावा देना है। इस योजना से नए उद्योगों की स्थापना और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कंपनियों को करीब 2781 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी वितरित करेंगे। यह प्रोत्साहन राशि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों को मजबूती देने के लिए दी जा रही है।
सरकार का मानना है कि इन पहलों से उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल और बेहतर होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
यह कार्यक्रम प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article