अधिकारियों को दिए शीघ्र व प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग , लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।
मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरतमंद लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं


