प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, बोले – यूपी के विकास में पंत जी का बड़ा योगदान
लखनऊ। राजधानी में गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंत जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
सीएम योगी ने कहा कि पंत जी ने हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और भाषा के सम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि देश के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए 1957 में गोविन्द बल्लभ पंत को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि


