31.1 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, खेरिया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Must read

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह आगरा पहुंचे। उनके आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बैठक स्थल के लिए रवाना हुए, जहां भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होने का कार्यक्रम तय है। इस अवसर पर वे अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा भी करेंगे।
सीएम योगी के आगरा दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article