गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।
मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे बेफिक्र होकर उपचार कराएं, सरकार उनकी हरसंभव आर्थिक सहायता करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा सहायता के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जरूरतमंदों को समय पर मदद मिले।
जनता दर्शन के दौरान जमीन कब्जाने और दबंगई से जुड़े कई मामले भी सामने आए। इस पर सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि कब्जा और उत्पीड़न के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का संतुष्टिपरक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है, इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एक-एक प्रकरण की जानकारी लेकर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here