– सिंगापुर में निवेशकों से सीधी बातचीत, यूपी में निवेश का दिया आमंत्रण
सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से सीधे संवाद करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में मेगा एआई सिटी विकसित की जा रही है और इसके लिए 12,500 एकड़ भूमि उपलब्ध है।”
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को भारत की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बताया और आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, एविएशन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रस्तावित एआई सिटी में—अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पार्क स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर,
डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर
स्किल डेवलपमेंट एवं रिसर्च हब
स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर
जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
सिंगापुर में आयोजित बिजनेस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए पारदर्शी नीतियां, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और मजबूत कानून-व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग और त्वरित अनुमति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश आज 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।”
वैश्विक सहयोग की ओर कदम
इस पहल को उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी और नवाचार के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सिंगापुर के निवेशकों ने भी एआई , शहरी विकास और औद्योगिक परियोजनाओं में रुचि दिखाई है।






