34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 साल से भटक रहीं महिलाएं

Must read

वीजा न मिला, न वापस हुए रुपये—पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर

अमेठी। जिले में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कमरौली थाना क्षेत्र की कई महिलाओं के परिजनों से कथित रूप से बड़ी रकम वसूल ली गई, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही पैसा वापस किया गया।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि रस्तामऊ गांव के एक युवक ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। शुरुआत में आरोपी ने जल्द वीजा दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन समय बीतता गया और नतीजा कुछ नहीं निकला।
महिलाओं का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से लगातार आरोपी से पैसे वापस मांग रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। थक-हारकर अब पीड़ित महिलाएं मोहनगंज कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर विदेश भेजने के नाम पर होने वाली ठगी के बढ़ते मामलों को उजागर किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article