25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

पोशाक यात्रा में साथ चलती महिलाऐं, गाजे-बाजे के साथ निकाली माॅ भगवती की पोशाक यात्रा

Must read

 

 

 

 

 

अर्चित शर्मा

 

फिरोजाबाद। मां राज राजेश्वरी कैला देवी संध्या कालीन आरती समिति द्वारा माॅ भगवती की पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भक्तजन माॅ की पोशाक सिर पर चल रहे थे। यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

माॅ भगवती की पोशाक गांधी नगर चैराहा जलेसर रोड से शुरू होकर, बर्फखाना चैराहा, पुराना डाकखाना चैराह, पथवारी माता मंदिर कोटला रोड, रामलीला चैराहा, जानकी बाजार होते हुए कैला देवी मंदिर भवन पहुंची। यात्रा मार्ग माॅ भगवती के जयकारों से गुजायमान हो रहा था। भक्तजन माता के भजनों पर झूमते दिखाई दिए। यात्रा में मंदिर महंत शिव सुंदर दास, मंगेश वर्मा, शिवा सोनी, राहुल कुमार, मोनू शर्मा, विपिन, अतुल, निखिल गुप्ता, शिवम जारोलिया, रीतेश अग्रवाल, अंकित वर्मा आनंद अग्रवाल, लखन, पुष्पेंद्र, साहिल, शिवा श्रीवास्तव, सौरभ मित्तल, कृष्ण गोपाल शर्मा, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article