27.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

महिला का आरोप: भाजपा नेता समेत चार पर घर में घुसकर लूटपाट व फायरिंग का मुकदमा दर्ज

Must read

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने भाजपा नेता सहित चार लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट, अभद्रता और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैयदबाड़ा निवासी बुशरा खातून पत्नी मकबूल आलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च की रात करीब नौ बजे वह घर पर अकेली थीं, जबकि उनके पति तरावीह की नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान भाजपा नेता समेत चार लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उनके बेटे के बारे में पूछताछ करने लगे।

महिला के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे अभद्रता की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि भाजपा नेता ने घर में रखे करीब 18 हजार रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी भी लूट ली।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

बुशरा खातून ने बताया कि घटना की सूचना देने वह कोतवाली पहुंची थीं, लेकिन वहां आरोपी पहले से मौजूद थे। इससे डरकर वह वापस लौट गईं और बाद में लिखित तहरीर दी। मामले में हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।.

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article