27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट का आरोप

Must read

– पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने जांच शुरू की

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरुआ में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी देवकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही गौरव पुत्र राधेश्याम, कारेलाल पुत्र कन्हैयालाल कठेरिया, पंडा व देवा पुत्र रमेश निवासीगढ़ उसके घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

महिला के विरोध करने पर आरोप है कि उक्त लोगों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान प्रेमपाल की पत्नी सोनी ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

घटना के बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article