27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

एचटी लाइन का तार गिरते ही धधकी गेहूं की फसल, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Must read

कंपिल, फर्रुखाबाद। गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हाई टेंशन (एचटी) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर पड़ा और गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। उस समय खेत में कटाई कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला माँझ गांव निवासी मुवीन खां का खेत मोहल्ला पट्टी मदारी, कंपिल-रुदायन मार्ग पर स्थित है। गुरुवार शाम खेत में दिनेश और नरेंद्र सहित करीब एक दर्जन मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी अचानक ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया और कटी पड़ी फसल में चिंगारी के साथ आग भड़क उठी।

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही खेत मालिक मुवीन खां मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग तेजी से फैल रही थी, जिसे काबू में करने के लिए एक ग्रामीण ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से जलती फसल को जोत दिया, जिससे आग आगे फैलने से रुक गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article