14 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

वक्फ संपत्ति पंजीकरण में देश में पहले स्थान पर यूपी

Must read

लखनऊ। वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के मामले में उत्तर प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर लिया है। राज्य में अब तक कुल 92,832 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पूरा किया जा चुका है, जो अन्य सभी राज्यों से अधिक है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की 86,347 संपत्तियां सफलतापूर्वक पंजीकृत की गई हैं।

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की 6,485 संपत्तियों का भी रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।

दोनों बोर्डों की संपत्तियों को मिलाकर यूपी देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचा है।

शिया वक्फ संपत्ति पंजीकरण में लखनऊ जिला पहले स्थान पर रहा है।

सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के पंजीकरण में बाराबंकी जिला अव्वल रहा है।

यह आंकड़े जिले स्तर पर किए जा रहे कार्यों की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार ने पंजीकरण की समय-सीमा 6 माह के लिए बढ़ा दी है। इससे शेष वक्फ संपत्तियों को रिकॉर्ड में लाने में मदद मिलेगी।

वक्फ संपत्ति पंजीकरण में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पारदर्शिता, डिजिटलीकरण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे भविष्य में वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों को सुलझाने में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article