जिले और नगर के बीच फिर उभरे मतभेद कोर कमेटी बनाने के दिए गए निर्देश
फर्रुखाबाद। व्यापार मंडल मिश्रा गुटके प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता संगठन की समीक्षा करने आए और आधी अधूरी समीक्षा करके उन्हें वापस लौटना पड़ा। इतना आवश्यक हुआ कि उन्होंने व्यापार मंडल की कोर कमेटी गठित करके आगे की प्रक्रिया करने के निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार एक महीने में कोर कमेटी का गठन कर लिया जाएगा जिसमें सभी अनुसांगिक संगठनों के चार-चार पदाधिकारी रखे जाएंगे और कोर कमेटी का नेतृत्व जिले के हाथ में रहेगा।
समीक्षा बैठक के दौरान पुराने समय से चले आ रहे जिला व नगर के बीच के मतभेद उभर कर सामने आए उसमें भी विशेष रूप से दोनों अध्यक्षों की कार्यशैलियों पर सवालिया निशान लगाए गए। प्रदेश महासचिव ने दोनों ही पक्षों को ध्यान से सुना और सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने बताया कि जिले के कुछ पदाधिकारी की कार्यशैली पर कुछ लोगों को एतराज है यही कारण है कि सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा है लेकिन प्रदेश महामंत्री के दौरे के बाद प्रयास किया जाएगा कि सामान्य से बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव पर लगाए गए मुकदमे वापस कराए जाने के लिए प्रदेश ने जिम्मेदारी ली है। प्रदेश महामंत्री ने कहा की आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तर पर मामले को ले जाया जाएगा और झूठे मुकदमे वापस कराए जाएंगे। अभिव्यक्त की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने का यह प्रयास किसी कीमत पर सफल होने नहीं दिया जाएगा। बताते चलें की समीक्षा बैठक में 21 बिंदुओं पर समीक्षा की जानी थी जिनमें प्रदेश से आए हुए कार्यक्रमों का आयोजन, स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की समस्याएं, जनमानस की भलाई के कार्य, व्यापारी और व्यापारी नेताओं के उत्पीड़न का बिंदु और संगठन में सामंजस बनाने का बिंदु विशेष रूप से शामिल रहा सिर्फ आठ बिंदुओं पर ही समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष समेत संगठन के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल की आधी अधूरी समीक्षा कर के लौट गए प्रदेश महामंत्री


