बिहार चुनाव 2025 में वोट डाल सकेंगे यूपी में रहने वाले मतदाता, सरकार ने दी अवकाश की मंजूरी

0
46

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिहार चुनाव 2025 के मतदान के दिन बिहार के मतदाताओं को अवकाश देने का निर्णय लिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर लिया गया यह फैसला लाखों प्रवासी मतदाताओं के लिए राहत की खबर लेकर आया है। अब उत्तर प्रदेश में रहने और काम करने वाले बिहार के मतदाता अपने गृह जनपद जाकर निःसंकोच मतदान कर सकेंगे।

आदेश के अनुसार, बिहार राज्य के ऐसे मतदाता — जिनमें दैनिक श्रमिक भी शामिल हैं — जो जीविका के संबंध में उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं, उन्हें मतदान दिवस पर अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह अवकाश सभी सरकारी, अर्धसरकारी संस्थानों, निजी कार्यालयों तथा औद्योगिक इकाइयों पर भी लागू होगा, जहां बिहार के मतदाता कार्यरत हैं।

सरकार का मानना है कि इस कदम से बिहार चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी और मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने में सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने बिहार में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here