पंचायत चुनाव मतदाता सूची में लापरवाही, अंतिम तारीख बढ़ी 6 फरवरी तक

0
28

लखनऊ| पंचायत चुनावों की मतदाता सूची तैयार करने में प्रशासन की सुस्ती अब खुलकर सामने आने लगी है। स्थानीय स्तर पर गंभीरता न होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची जारी करने की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी है। पहले जहां 15 जनवरी 2026 को सूची जारी की जानी थी, अब इसे बढ़ाकर 6 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 दिसंबर 2025 को जारी होगा, जबकि पहले इसकी तारीख 5 दिसंबर तय थी। इसके साथ ही मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब यह प्रक्रिया 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलेगी, जबकि पूर्व निर्धारित समय 13 से 19 दिसंबर था।

सूत्रों के अनुसार, आयोग के लगातार निर्देशों के बावजूद जिलों में अधिकारी मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं, जिलों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम भी जारी है, जिस कारण पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का कार्य और अधिक प्रभावित हो रहा है।

प्रशासनिक ढिलाई के चलते अब पंचायत चुनावों की तैयारियों में स्पष्ट देरी दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here