अज्ञात लोगों की मारपीट, तैनात स्टाफ ने भागकर बचाई जान
कानपुर। कानपुर में बिजली विभाग के केस्को (KESCO) सबस्टेशन पर दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। मामला काकादेव स्थित केसा सबस्टेशन का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारी दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा।
घटना से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है।


