29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

विश्व हिन्दू महासंघ भारत ने लखनऊ में मनाया होली मिलन समारोह

Must read

लखनऊ: विश्व हिन्दू महासंघ भारत (Vishwa Hindu Mahasangh Bharat) की लखनऊ इकाई ने बीते गुरुवार को बड़े हर्ष और उल्लास से होली मिलन समारोह (Holi Milan celebration) का आयोजन डालीगंज खदरा में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज श्रीवास्तव व प्रमुख अतिथि लखनऊ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य शशि मोहन शर्मा (अधिवक्ता हाईकोर्ट ), विश्व हिन्दू महासंघ भारत के अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला प्रभारी मोहित किशोर अवस्थी और लखनऊ के जिला प्रभारी शरद अग्रवाल जी उपस्थित रहे !

कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री- लखनऊ पवन वर्मा ने और संचालन अधिवक्ता प्रकोष्ठ के लखनऊ जिला प्रभारी मोहित अवस्थी जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला अध्यक्ष रवि शुक्ल , उपाध्यक्ष रजत रस्तोगी, नगर प्रभारी रोहित अवस्थी और जिला महासचिव रवि कश्यप जी ने फूलों से और शाल से किया ।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जिला प्रभारी अधिवक्ता प्रकोष्ठ मोहित अवस्थी ने संगठन को आगे बढ़ाने और हिंदू समाज में भाईचारा बढ़ाने में जोर दिया और संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज श्रीवास्तव ने पवन कुमार वर्मा की कार्य शैली को देखते हुए पवन वर्मा को लखनऊ जिला मंत्री के पद से जिला सचिव लखनऊ के पद पर पदोन्नत किया।

इस शुभ अवसर पर लखनऊ जिला प्रभारी शरद अग्रवाल,जिला अध्यक्ष रवि शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष रजत रस्तोगी,जिला महासचिव रवि कुमार कश्यप,जिला मंत्री पवन कुमार वर्मा, जिला प्रभारी अधिवक्ता प्रकोष्ठ मोहित किशोर अवस्थी,नगर प्रभारी रोहित अवस्थी नगर कार्यकारिणी सदस्य आदर्श पाल, चन्दन कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गड़ उपस्थित रहे !

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article