33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

पीसीएस में चयनित युवाओं को विनय कटियार ने दी बधाई, बोले— मेहनत और अवसर से बनती है पहचान

Must read

अयोध्या। विनय कटियार , जो राम जन्मभूमि मूवमेंट के प्रमुख नायकों में शुमार रहे हैं, ने अयोध्या जनपद के दो होनहार युवाओं के पीसीएस में चयन होने पर उनके घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि “प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, बस उसे सही अवसर और कड़ी मेहनत की दरकार होती है।”
कटियार ने ग्राम पंचायत गडुरहवा (तारुन बाजार) की वंदना वर्मा और ग्राम मैमन्दीपुर (जाना बाजार, हैदरगंज) के संदीप वर्मा को उनके घर जाकर सम्मानित किया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इन दोनों युवाओं ने पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं की सफलता यह साबित करती है कि अगर लगन और मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।
विनय कटियार ने कहा कि इन मेधावी युवाओं की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की दिशा में प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने दोनों चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पद पर रहते हुए समाज और देश की सेवा करें और अपने क्षेत्र का नाम और रोशन करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article