सड़क पर भरे पानी में ही डाबर डालकर जोड़ दिया रोड ।
फिरोजाबाद: शहर की सीमा से सटे हुए गांव राजा का ताल में पुराने हाईवे पर लंबे समय से मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हुई है कुछ समय पहले हिंदुस्तान अखबार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था बाद में पीडब्ल्यूडी विभाग ने संज्ञान लेकर करीब 100 मीटर आरसीसी मार्ग का निर्माण कर दिया था लेकिन रोड के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने के चलते रोड पर जल भराव बना रहता है गुरुवार को यहीं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें गंदे पानी में ही डाबर डालकर मजदूर रोड को जोड़ते हुए नजर आए जिसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं जल भराव में ही पीडब्ल्यूडी के तहत रोड जोड़ दी गई ।


