27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Must read

 

 

अमृतपुर फर्रुखाबाद

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्विटर हैंडल द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2026 को एक वीडियो प्रसारित किया गया था, जिसमें थाना राजेपुर क्षेत्र के लभेड़ा की मडैया, चाचूपुर निवासी पंकज यादव पुत्र ओमकार उर्फ जालिया द्वारा नरेंद्र मोदी तथा योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करते हुए देखा गया।
इस संबंध में दिनांक 4 अप्रैल 2026 को वादी रूद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम दारापुर, थाना राजेपुर द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजेपुर में मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 352/353(1) बी बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक कामता प्रसाद द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार 6 अप्रैल 2026 को आरोपी पंकज यादव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article