26 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न व जिंदा जलाने का प्रयास, पीड़िता ने लगाया आरोप

Must read

मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम पिपर निवासी राखी पत्नी प्रभाकर जाटव ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न व जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, राखी की शादी 7 नवंबर 2025 को हरदोई में हिंदू रीति-रिवाज के साथ भैयालाल के पुत्र प्रभाकर के साथ संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान पीड़िता के परिजनों द्वारा करीब पांच लाख रुपये नगद, एक अपाचे बाइक तथा अन्य घरेलू सामान दहेज के रूप में दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की जाती रही।
पीड़िता का आरोप है कि 24 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उसे कमरे में बंद कर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर वह बाहर निकली। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुर व देवर सहित अन्य परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article