25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

वरदान गुप्ता बने बीडीओ, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Must read

 

फतेहपुर
अमौली कस्बे में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित वरदान गुप्ता का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और सैकड़ों ग्रामीण इस सम्मान समारोह में शामिल हुए।

स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रामश्री ने की, जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वरदान गुप्ता और उनके पिता गोविंद गुप्ता को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।

बेहटा से शुरू हुआ रोड शो अमौली चौराहे पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुआ। इस दौरान सत्येंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आनंद गुप्ता, विकास गुप्ता और विशाल गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वरदान गुप्ता, उनके माता-पिता और विधायक का फूल-मालाओं और सम्मान प्रतीकों के साथ स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जिले के मेधावी युवाओं की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने वरदान गुप्ता को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

वरदान गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमौली में हुई, इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से बीटेक की डिग्री हासिल की और दूसरे प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर बीडीओ पद प्राप्त किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article