वन विभाग टीम पर शिकारियों का हिंसक हमला, चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

0
60

पीलीभीत।थाना माधोटांडा क्षेत्र के गभिया सहराई गांव में वन विभाग की टीम पर शिकारियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लगभग तीन दर्जन शिकारियों ने डंडों और अन्य हथियारों से लैस होकर वन विभाग की टीम को लहूलुहान कर दिया।
घटना के समय वन विभाग की टीम पीटीआर के जंगलों में गैरकानूनी शिकार करने वाले जानवरों के शिकारी पकड़ने गई थी। इस हमले में वन दारोगा समेत चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और उनके आवास की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी आरोपियों की हिंसक हरकत की निंदा की और वन विभाग की कार्रवाई का समर्थन किया। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने इलाके में बढ़ी सतर्कता के साथ पैट्रोलिंग शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here