वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर

0
131

वाराणसी: जिले की कचहरी में मंगलवार को वकीलों और पुलिस के बीच जोरदार बवाल हो गया। गुस्साए वकीलों ने एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घायल सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, 3 दिन पहले इसी दरोगा का एक वकील के साथ विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आज वकीलों ने सामूहिक रूप से हमला बोल दिया।
इस घटना ने पूरे शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, बार एसोसिएशन का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, वे इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here