महिला ने पुलिस की कार्यशैली को धन्यवाद दिया,,
शाहजहांपुर थाना बण्डा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ईको वाहन में छूटा महिला का बैग महज एक घंटे के भीतर बरामद कर सुरक्षित लौटा दिया।जानकारी के अनुसार, महिला पलिया बस स्टैंड से शादी समारोह में शामिल होने के लिए विरहना बुजुर्ग जा रही थी। विलसण्डा रोड स्थित बण्डा मंदिर के पास उतरते समय उनका बैग गाड़ी में ही रह गया। कुछ देर बाद बैग गायब होने का अहसास होने पर महिला ने तत्काल थाना बण्डा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और वाहन चालक से संपर्क साधकर बैग की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई के चलते बैग बरामद कर लिया गया। जांच में बैग में रखा समस्त कीमती सामान सुरक्षित पाया गया। पुलिस की इस संवेदनशील और तेज कार्रवाई से महिला ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है,


