फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला ग्राटगंज स्थित हजरत सैयद मोहम्मद शाह वारसी की मजार पर सालाना उर्स के दौरान बुधवार को कुल व फातिहा के साथ लंगर तकसीम किया गया।
इह मौके पर मुन्ना मेहरबान ताज कव्वाल फर्रुखाबादी व लखनऊ जुनैद कव्वाल ने कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। सूफी संतों व जायरीन नंगे पैर सिर पर प्रेम की गागर व चादर का जुलूस लेकर निकले शहर के विभिन्न मुहल्ले से चादर व गागर के निकले जुलूस का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया था।
इस मौके परकाफी संख्या में महिलाओं से लेकर बुजुर्ग व नौजवानों ने भागीदारी की मुहल्ला ग्राटगंज दरगाह हजरत सैयद हाजी महमूद शाह वारसी की मजार पर पहुंचकर हाजिरी लगाई और चादर चढ़ाकर मन्नते मुरादे पुरी होने पर हाथ उठाकर जायरीन ने दुआ मांगी ।मोहम्मद तैय्यब वारसी / स्वर्गीय जफर मोहम्मद व इश्तियाक हुसैन खा के मोहल्ला लाल गेट स्थित इश्तियाकहुसैन ने बताया कि सुबह से ही दूरदराज इलाकों से बाहर से आए हुए अकीदत मन दो का चल रहे 3 दिवसीय 59 वे सालाना उर्स में काफी संख्या में लोगों की संख्या में भागीदारी की। आज रात को 10 बजकर 13 मिनट पर कुल शरीफ व फातिहा खानी हजरत सैयद हाजी महमूद अली शाह वारसी लकी हुईं थी कुल शरीफ व फातिहा खानी के बाद पूरी रात सूफियाना महफिल ए समा का आयोजन किया गया। जो देर रात्रि तक जारी रहा बहरूनी कव्वाल जुनैद राजू कव्वाल थे लखनवी व मुकामी कव्वाल मुन्ना मेहरबान ताज कव्वाल फर्रुखाबादी ने अपने सूफियाना कलाम व गजलपढ़कर महफ़िल लूट ली।बैठे हुए जायरीन कलाम सुनकर झूम उठे। सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।





