फर्रुखाबाद। सी पी इंटर ने स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई कार्यक्रम किया गया।
आयोजन शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।विद्यालय समूह के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने लक्ष्यनिष्ठ एवं आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं एवं जीवन की नई यात्रा हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन शाक्य, अतुल श्रीवास्तव, पूरन श्रीवास्तव सीके कटियार, उत्तम कुमार, जय शंकर, देवानंद राजपूत, नरेश कुमार, शिवानी मिश्रा, शिवा सिंह, संजीव द्विवेदी, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा , ज्योति प्रधान, संगीता सारस्वत सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा ।





