30 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

हंगामा: मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं को भीड़ ने दौड़ाया, जाम लगाने की कोशिश

Must read

 

सहारनपुर। बेहट क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मीट की दुकानें बंद कराने पहुंच गए। इस दौरान दुकानदारों और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, गोरक्षा दल से जुड़े प्रशांत शर्मा, प्रिंस शर्मा समेत कई युवक दुकानों को बंद कराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदारों से दुकानें बंद करने को कहा, जिस पर दुकानदारों ने साफ शब्दों में जवाब दिया कि यदि पुलिस-प्रशासन आदेश देगा तो वे दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन किसी अन्य के कहने पर नहीं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ने पर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को मौके से दौड़ा लिया। कार्यकर्ता किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचे और भीड़ पर मारपीट व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद गोरक्षा दल के कार्यकर्ता शाकंभरी तिराहे पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप जाम लगाने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हो गए और जाम समाप्त कर दिया।

पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article