32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

यूपी पुलिस के तकनीकी मुख्यालय को आईएसओ प्रमाण पत्र, कार्यप्रणाली को मिला राष्ट्रीय मानक

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवाओं को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवाओं को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
यह सम्मान पुलिस विभाग द्वारा तकनीकी संचालन, प्रबंधन और सेवा गुणवत्ता में स्थापित उच्च मानकों का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि के पीछे पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देशन और एडीजी नवीन अरोरा के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बताया जा रहा है कि तकनीकी सेवाओं में सुधार, डिजिटल सिस्टम के प्रभावी उपयोग और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी का परिणाम है कि विभाग को यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे तकनीकी कार्यों में दक्षता और जवाबदेही दोनों बढ़ी है। इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण और बेहतर सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article