उत्तर प्रदेश में तीन IPS अधिकारियों का तबादला, रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

0
66

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। शासन के आदेश के अनुसार, कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को केंद्र के लिए रिलीव किया गया, जबकि उनकी जगह रघुवीर लाल को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को आईजी सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे फिलहाल लखनऊ रेंज के आईजी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
सरकार ने इन तबादलों को प्रशासनिक दक्षता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here