34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

रोजगार बढ़ाने की तैयारी में यूपी सरकार, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का बयान

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार सृजन को लेकर नई रणनीति पर काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि श्रम मंत्रालय की ओर से रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके तहत युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारी और मंत्री अन्य राज्यों का दौरा भी करेंगे, जहां सफल रोजगार मॉडल का अध्ययन कर उन्हें उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा।

अनिल राजभर ने यह भी कहा कि प्रदेश में उद्योग, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो, जिससे पलायन को भी रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article